PunjabJalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान,...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

राहगीर ने किसान को दी आग लगने की सूचना
गांव धेसियां के रहने वाले किसान अमरजीत सिंह उर्फ अम्बे ने बताया कि एक राहगीर ने उन्हें फोन कर खेतों में आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो आग उनके गन्ने के पांच खेतों तक फैल चुकी थी।

ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू
आग की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और अन्य लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक गन्ने की फसल को काफी नुकसान हो चुका था।

किसान ने प्रशासन से मांगा मुआवजा
किसान अमरजीत सिंह के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उन्हें करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित किसान ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अपील की है कि खेतों में हुए नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब को शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित...