Haryana Govtश्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का भ्रमण, कला-संस्कृति की सराहना...

श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का भ्रमण, कला-संस्कृति की सराहना की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी मेला’ की थीम पर आधारित तृतीय सूरजकुंड (फरीदाबाद) दिवाली मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भी मौजूद रहीं। दोनों ने मेले में विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों, हस्तशिल्प उत्पादों और पारंपरिक कलाकृतियों का अवलोकन किया। मेले में भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और स्वदेशी उत्पादों की विविधता देखने को मिली।

मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सूरजकुंड मेला में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए शिल्पकार अपने पारंपरिक उत्पादों के माध्यम से अपनी कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर रहे हैं। हस्तनिर्मित वस्तुओं, पारंपरिक परिधानों, सजावटी सामान और क्षेत्रीय उत्पादों के जरिए आगंतुकों को भारत की विविध सांस्कृतिक पहचान से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। सूरजकुंड जैसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ शिल्पकारों और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। वहीं, हरियाणा के पर्यटन एवं विरासत मंत्री अरविंद शर्मा भी प्रदेश के पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...