Haryana Govtकिसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता - Shyam...

किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता – Shyam Singh Rana

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को गुरुग्राम की जटौली और फर्रूखनगर अनाज मंडियों का दौरा कर बाजरे की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में पहुंची फसल, खरीद प्रक्रिया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। एसडीएम दिनेश लुहाच ने कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि फसल खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मंडियों में केवल खरीद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खरीदी गई फसल का समय पर उठान, उचित भंडारण और किसानों को निर्धारित समय पर भुगतान सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, बिजली, छाया, शौचालय और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने को कहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...