Haryana Govtविकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से...

विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है। इससे निपटने के लिए शिक्षक, विद्यार्थी और समाज के सभी वर्ग मिलकर नशामुक्त भारत के निर्माण को जनआंदोलन बनाएं। यह आह्वान हरियाणा के राज्यपाल एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने किया। वे रविवार को एमडीयू रोहतक में एनएसएस सेल द्वारा आयोजित नशामुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशे से दूर होगा। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में होना चाहिए। इसके लिए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना जरूरी है। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी एवं हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

इस जागरूकता रैली में नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में भाग ले रहे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओड़िसा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा आदि नौ राज्यों के 172 श्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर नशे के खिलाफ जागरूकता का सार्थक संदेश दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर...

CM Saini ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर टेका माथा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर...

श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का भ्रमण, कला-संस्कृति की सराहना की

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

प्रदेश के हर गांव में ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित करना सरकार का लक्ष्य

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

Jalandhar News: युवक के मौत मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो

जालंधर: मकसूदां के नंदनपुर रोड पर रहने वाले नरिंदर के बेटे ओमबीर की मौत के मामले में कमिश्नरेट पुलिस...

CM Saini ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर टेका माथा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी...

श्रुति चौधरी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का भ्रमण, कला-संस्कृति की सराहना की

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत,...

किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को गुरुग्राम की जटौली और फर्रूखनगर...