AdvertisementPunjab Government
FirozpurPunjab News: बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, ट्रांसफॉर्मर गिरने से इलाके...

Punjab News: बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, ट्रांसफॉर्मर गिरने से इलाके की बिजली गुल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः देर रात सर्कल रोड पर गेहूं से भरा एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे पर लगा ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार गेहूं से लदा ट्रक सर्कल रोड से गुजर रहा था। सड़क पर डिवाइडर होने के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया था, जब ड्राइवर ने अन्य वाहनों को जगह देने की कोशिश की, तो ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा सड़क पर लगे डिवाइडर की वजह से हुआ। सड़क पर थोड़ी ढलान है, और प्रशासन ने जब डिवाइडर लगाया तो उससे पहले बिजली के खंभों को वहां से नहीं हटाया गया। ये खंभे अभी भी सड़क किनारे ही खड़े है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

टला बड़ा हादसाः बिजली का खंभे तक पहुंची कूड़े में लगी आग, देखें वीडियो

नजीराबादः कानपुर के नजीराबाद में जीटी रोड स्थित महाराजा...

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का...

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में (SHO) निलंबित

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के...

टला बड़ा हादसाः बिजली का खंभे तक पहुंची कूड़े में लगी आग, देखें वीडियो

नजीराबादः कानपुर के नजीराबाद में जीटी रोड स्थित महाराजा दूध डेयरी के पास घर के बाहर पड़े कूड़े में...

BJP समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल

मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार...

Punjab News: विधानसभा में झोटा सहित लहरागागा के मृतकों को दी श्रद्धाजंलि, विपक्ष का हंगामा, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र शुरू हुआ। यह विशेष सत्र विधानसभा के 22 से 27 अक्तूबर तक चलेगा।...

Punjab News: GK अस्पताल में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर चौक के पास स्थित जीके अस्पताल के बाहर तब हंगामा हो गया, जब शाम करीब 4 बजे...