AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: पेट्रोल पंप पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,...

Jalandhar News: पेट्रोल पंप पर हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 2 युवकों पर हुल्लबाजों ने देर रात हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने पहले तेल डलवाने के लिए बहसबाजी की। जिसके बाद हुल्लबाजों ने नौजवानों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं इस मामले को लेकर एडीसीपी माधवी शर्मा का बयान सामने आया है।


माधवी शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना नंबरी व्हीकलों में पेट्रोल ना दिए जाने को लेकर हिदायतें पहले ही जारी की गई है। बता दें कि घटना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने न तो कोई बात सुनी और न ही कोई दलील मानी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक नशे में थे। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवक लकी खासा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों का हालचाल जाना। उन्होंने सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के लिए सख्त न्याय की मांग की। वहीं लकी खासा ने आम जनता और बेकसूर लोग सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन इस तरह की हिंसक वारदातें देखने को मिल रही हैं। खासा ने पुलिस विभाग से गुहार लगाई कि इस मामले में शामिल सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – CM Mann

होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 154 नए...

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय...

सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा और पर्यावरण को नुकसान...

पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – CM Mann

होशियारपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए, जिससे राज्य में...

4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग

चंडीगढ़: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी...

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने अपनी मातृभाषा और स्थानीय बोलियों पर गर्व करने के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को...

कोर्ट का बड़ा फैसला, नीला ड्रम हत्याकांड मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में 14 अक्टूबर 2026 को जिला अदालत ने सजा...