पंचकूलाः भाजपा हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्धारित पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर अपने शरीर के अंगदान का संकल्प लिया है। उन्होंने समाज के सामने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए मृत्यु के बाद भी दूसरों को जीवन देने की इस मानवीय मुहिम की शुरुआत की है।
मृत्यु के बाद भी दूसरों को जीवन देने की अनूठी पहल की शुरूआत की गई। अंगदान कर समाज के सामने मिसाल पेश की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर अंगदान के लिए पंजीकरण स्वयं करवाया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत हितैषी फाउंडेशन, पंचकूला द्वारा आयोजित देहदान-अंगदान सम्मान समारोह में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। हितैषी फाउंडेशन के अनुरोध पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर बनना स्वीकार किया।
इस दौरान अंगदान की मुहिम को प्रदेशव्यापी बनाने के लिए प्रत्येक जिले में अभियान की टीम गठित करने का आह्वान किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “हमारा संकल्प हो—सेवा जीवनभर भी, जीवन के बाद भी। अंगदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का अवसर है।” नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने की अपील की गई। देहदान-अंगदान करने वाले नागरिकों के परिजनों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव की सराहना की गई।
