AdvertisementPunjab Government
Unaनाबालिग से जुड़े मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग

नाबालिग से जुड़े मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार को प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने ऊना जिले के बंगाणा थाने में दर्ज नाबालिग से जुड़े एक मामले में पुलिस अधीक्षक ऊना को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने मामले के तथ्यों और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुरूप उचित कार्रवाई करने पर जोर दिया।

सोमवार को ऊना जिले के अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस दौरान आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा भी उपस्थित रहे।

मांग पत्र में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी से संबंधित मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट) के प्रासंगिक प्रावधान शामिल नहीं किए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाते समय नाबालिग ने अपनी जाति का उल्लेख किया था। शिकायतकर्ता ने मामले के तथ्यों के आधार पर अधिनियम के उपयुक्त प्रावधान जोड़ने की मांग की है।

मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। प्रतिनिधिमंडल ने मामले में लागू कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक ऊना को मामले के तथ्यों और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुरूप त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

बंगाणा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न...

Punjab News: ED ने CP स्वप्न शर्मा को जारी किया समन

लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर...

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता...

Punjab News: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, फिर बाइक सवार को रौंदा-देखें वीडियो

लुधियाना: शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। ईश्वर नगर...

बंगाणा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न इकाइयों के सदस्यों को दिलाई ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय...

Punjab News: ED ने CP स्वप्न शर्मा को जारी किया समन

लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। ED ने उन्हें...

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता सेनानी विभाग के मंत्री मोहिंदर भगत ने हाल ही में...