AdvertisementPunjab Government
Unaजेबीटी के 40 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर...

जेबीटी के 40 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर को

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) के चयनित 40 अभ्यर्थियों की सूची जिला ऊना में रिक्त पदों को भरने के लिए उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, ऊना के कार्यालय में प्राप्त हुई है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 23 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में किया जाएगा।

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा मूल प्रमाण पत्रों की एक सत्यापित प्रति सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा सके।

जरूरी दस्तावेजों की सूची

उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को मैट्रिक, जमा दो, टेट, जेबीटी प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश का प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित बीपीएल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय के कार्ड की प्रति तथा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

वेबसाइट पर उपलब्ध है चयनित अभ्यर्थियों की सूची

सोमलाल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची और बायोडाटा फॉर्म उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddeuuna.in पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे सत्यापन से पहले सूची एवं बायोडाटा फॉर्म का अवलोकन कर लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

बंगाणा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न...

Punjab News: ED ने CP स्वप्न शर्मा को जारी किया समन

लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर...

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता...

Punjab News: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, फिर बाइक सवार को रौंदा-देखें वीडियो

लुधियाना: शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। ईश्वर नगर...

बंगाणा महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न इकाइयों के सदस्यों को दिलाई ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय...

Punjab News: ED ने CP स्वप्न शर्मा को जारी किया समन

लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। ED ने उन्हें...

मोहिंदर भगत ने माउंट व्यू इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में भाग लिया

चंडीगढ़: पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, बागवानी और स्वतंत्रता सेनानी विभाग के मंत्री मोहिंदर भगत ने हाल ही में...