AdvertisementPunjab Government
Punjab Govtपंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए...

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध करवाए हैं। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनने में सहायता प्रदान करना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग को तरक्की के समान अवसर प्रदान करने के लिए परिणामोन्मुखी कल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों को ऐसे अवसर प्रदान करना भी है, जिनसे वे अपने परिवारों की आय बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान दे सकें।

डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा सकेगा तथा खुशहाल और आत्मनिर्भर रंगला पंजाब के निर्माण के लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

LPU Student Protest मामले में हाईकोर्ट ने तत्काल गिरफ्तारी के दिए निर्देश

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हिंसा से जुड़े...

Jalandhar News: पटाखा मार्किट लगने को लेकर तैयारियां शुरू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने दीवाली के त्योहार के...

Meharchand Polytechnic College के Civil Engineering विभाग ने इस विषय पर लगाया Lecture

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल विभाग...

Punjab News: MLA ग्यासपुरा को जसकरण ने दी सख्त चेतावानी, नहीं तो होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

अमृतसरः विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को अकाल तख्त में...

LPU Student Protest मामले में हाईकोर्ट ने तत्काल गिरफ्तारी के दिए निर्देश

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हिंसा से जुड़े मामले की जांच को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट...

Punjab News: निगम हाउस की मीटिंग में पार्षदों का हंगामा, अकाली नेता का फटा कुर्ता, देखें वीडियो

लुधियानाः गुरु नानक देव भवन में नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक में सोमवार को विपक्षी पार्षदों ने...

Jalandhar News: पटाखा मार्किट लगने को लेकर तैयारियां शुरू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने दीवाली के त्योहार के मद्देनजर पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में अस्थायी पटाखा...

Meharchand Polytechnic College के Civil Engineering विभाग ने इस विषय पर लगाया Lecture

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल विभाग ने विद्यार्थियों के लिए एक लेक्चर आयोजित किया। इस लेक्चर...