AdvertisementPunjab Government
ChandigarhPunjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को...

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से CM मान के OSD राजबीर घुम्मन को मिली राहत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत लगा दी है। दरअसल, घुम्मन के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े मामले में एफआइआर दर्ज की थी। इस एफआइआर में घुम्मन समेत छह लोगों को नामजद किया गया था। बता दें कि मामले की शुरुआत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पंजाब में कथित भ्रष्टाचार और सरकारी फैसलों को प्रभावित करने से जुड़े इनपुट साझा किए जाने के बाद हुई।

ईडी ने अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, नीतिगत फैसलों, टेंडर और अन्य सरकारी मंजूरियों में कथित लेन-देन से संबंधित जानकारी दी थी। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 5 अक्टूबर 2026 को सीबीआइ को एफआइआर दर्ज कर जांच करने और दो महीने में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीबीआइ ने 5 अक्टूबर को एफआइआर दर्ज की। सीबीआइ की एफआइआर में राजबीर सिंह घुम्मन के अलावा नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, डा. रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर सिंह और राजदीप सिंह नागरा उर्फ आरएस नागरा को नामजद किया गया।

जांच में सितंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच पंजाब के 20 विभागों में 21 ट्रांसफर-पोस्टिंग मामलों में कथित हस्तक्षेप सहित नीतिगत फैसलों, टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन से जुड़े मामलों की पड़ताल की जा रही है। सीबीआइ ने राजबीर घुम्मन को पूछताछ के लिए दो बार समन भेजे थे। पहली बार उन्हें चंडीगढ़ में पेश होने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद दूसरा नोटिस भेजकर सेक्टर-30 स्थित सीबीआइ कार्यालय में पेश होने को कहा गया। घुम्मन की ओर से पेशी के बजाय कानूनी जवाब भेजे जाने की जानकारी सामने आई थी। सीबीआइ ने मुख्यमंत्री के सेक्टर-2 स्थित कैंप कार्यालय और संगरूर के घर पर भी नोटिस चस्पा किए थे। अब सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक मिलने के बाद घुम्मन को राहत मिली है। हालांकि, मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: CP Office को बम से उड़ाने की धमकी पर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की...

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

अमृतस​रः अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से...

अन्नदाता के एक-एक दाने को MSP पर खरीदने के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध : Shyam Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

Punjab News: CP Office को बम से उड़ाने की धमकी पर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी...

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू...

Jalandhar News: दाना मंडी में फसल प्रभावित, किसानों और आढ़तियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

जालंधरः बीते दिन तेज बारिश आने से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

अमृतस​रः अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच...