AdvertisementPunjab Government
Nationalदुकान पर बैठे व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल, 10 वर्ष बढ़ी महिला...

दुकान पर बैठे व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल, 10 वर्ष बढ़ी महिला से हुई थी लव-मैरिज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में दुकान पर बैठे व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय नवजोत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह रामपुर में 30 साल के कारोबार कर रहा था। नवजोत सिंह की कुमारिया कला में वॉशिंग हब की दुकान है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन कनाडा में नौकरी करती है, जबकि पिता खेती करते हैं। वारदात के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान कार सवार 2 लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस घटना में कारोबारी को 4 गोलियां लगीं। गोली उनके सीने और पीठ पर लगी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और कारोबारी के घरवालों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाई। पुलिसवाले कारोबारी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर मिलक खानम थाना क्षेत्र की है। वहीं मृतक के पिता निशान सिंह ने बताया कि नवजोत ने करीब एक साल पहले एक 40 वर्षीय महिला से लव मैरिज की थी, जिसके पहले पति की मौत हो चुकी थी।

महिला के न्यूजीलैंड में रहने वाले दोनों बेटे इस दूसरी शादी से नाराज थे। आरोपी सौतेले बेटे कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड से लौटे थे। उन्होंने दुकान पर कार से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नवजोत की हत्या कर दी, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

अमृतस​रः अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से...

अन्नदाता के एक-एक दाने को MSP पर खरीदने के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध : Shyam Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

पंजाब सरकार ने पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण बांटे

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू...

Jalandhar News: दाना मंडी में फसल प्रभावित, किसानों और आढ़तियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

जालंधरः बीते दिन तेज बारिश आने से जहां गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

अमृतस​रः अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच...

अन्नदाता के एक-एक दाने को MSP पर खरीदने के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध : Shyam Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों...