AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: सट्टेबाज मोनू मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, कार्रवाई...

Jalandhar News: सट्टेबाज मोनू मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, कार्रवाई के आदेश जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में सट्टेबाज मोनू के घर कुछ दिन पहले पुलिस ने रेड करके घर से कम्प्यूटर, 4 फोन, दस्तावेजी सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 14 लोगों को राउंडअप किया था। जिसके बाद थाना 3 की पुलिस मोनू सहित अन्य आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए लेकर आई। दूसरी ओर मेडिकल चैकअप के दौरान पुलिस दोषियों को खास सुविधा देती दिखी थी। वहीं, अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए ACP Headquarters ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

ACP करनैल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस स्टेशन डिवीज़न नंबर 3 के पुलिसकर्मी गिरफ्तार लोगों को मेडिकल जांच के लिए ले जाने के लिए एक प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। कानून और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये था पूरा मामला
फगवाड़ा गेट में सट्टेबाज मोनू के घर 2 दिन पहले पुलिस ने रेड करके घर से कम्प्यूटर, 4 फोन, दस्तावेजी सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 14 लोगों को राउंडअप किया था। वहीं आज थाना 3 की पुलिस पुलिस मोनू सहित अन्य आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए लेकर आई। जहां मोनू की तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों द्वारा उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया जा रहा है।

दूसरी ओर अन्य आरोपियों पर पुलिस मेहरबान दिखाई दी। दरअसल, मेडिकल चैकअप के दौरान पुलिस दोषियों को खास सुविधा देती दिखीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी में दोषियों को बिठाया। जिसके बाद आरोपियों को पहले चाय पिलाई गई और उसके बाद खुद भी पुलिस कर्मी चुसकियां लेते हुए दिखाई दिए। बता दें कि जब थाना 3 के प्रभारी मोनू के घर दबिश देने पहुंचे थे, तब वह भी मोनू के घर कार्रवाई किए जाने के सवालों को टाल-मटौल करते हुए दिखाई दिए थे।

दरअसल, जब थाना 3 के प्रभारी जगदीश लाल से रेड को लेकर पूछताछ की गई थी तो वह जांच का हवाला और मीडिया में छपी खबरों को लेकर कार्रवाई करने की बात करते हुए दिखाई दिए थे। मीडिया कर्मियों द्वारा काफी देर तक जब कार्रवाई को लेकर थाना 3 के प्रभारी से सवाल किए गए तो काफी देर बाद जांच अधिकारी ने कहा कि दड़े सट्टे की पर्ची का काम चल रहा था। वहीं आज पुलिस उन्हीं दोषियों पर मेहरबान होती दिखाई दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे ASI की गोली मारकर हत्या

तरनतारनः जिले में रविवार को एक पुलिस अधिकारी की...

Punjab News: 1105 नशीले कैप्सूलों के साथ एक युवक गिरफ्तार

डेराबस्सीः नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बठिंडा अनाज मंडी का दौरा किया

चंडीगढ़/बठिंडा: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

Punjab News: टेडएक्स कैलेडोनियन सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, देखें वीडियो

पठानकोट: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् सृजल गुप्ता की पहल पर...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे ASI की गोली मारकर हत्या

तरनतारनः जिले में रविवार को एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ASI...

Punjab News: 1105 नशीले कैप्सूलों के साथ एक युवक गिरफ्तार

डेराबस्सीः नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक...

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को धुआं निकलने की घटना...

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बठिंडा अनाज मंडी का दौरा किया

चंडीगढ़/बठिंडा: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज बठिंडा की अनाज मंडी...