AdvertisementPunjab Government
Baddiशीतलपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की स्थापना से सुदृढ़ होंगी परिवहन सुविधाएं...

शीतलपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की स्थापना से सुदृढ़ होंगी परिवहन सुविधाएं : चौधरी राम कुमार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दून के विधायक ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया

बद्दी,सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी राम कुमार ने बद्दी के शीतलपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू , उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय दून विधानसभा क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के विस्तार तथा यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

चौधरी राम कुमार ने कहा कि शीतलपुर में 32 बीघा 18 बिस्वा भूमि पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल विकसित किया जाएगा। परियोजना के लिए भूमि हिमुडा के नाम हस्तांतरित हो चुकी है। हिमुडा द्वारा इस परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी अर्थात पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक बिड प्रक्रिया संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परिसर में बस टर्मिनल के अतिरिक्त शॉपिंग मॉल, सिनेमा एवं मल्टीप्लेक्स तथा यात्री प्रतीक्षालय विकसित करने की योजना है। परियोजना के क्रियान्वयन से स्थानीय निवासियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कामगारों, कर्मचारियों एवं विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार दून विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है तथा लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया जा रहा है। चौधरी राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनकल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ कर लोगों को लाभान्वित करना सरकार की प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्रदेश सरकार के समक्ष निरंतर प्रस्तुत किया जा रहा है। शीतलपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की स्वीकृति क्षेत्र की महत्वपूर्ण परिवहन आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक अहम पहल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे ASI की गोली मारकर हत्या

तरनतारनः जिले में रविवार को एक पुलिस अधिकारी की...

Punjab News: 1105 नशीले कैप्सूलों के साथ एक युवक गिरफ्तार

डेराबस्सीः नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बठिंडा अनाज मंडी का दौरा किया

चंडीगढ़/बठिंडा: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे ASI की गोली मारकर हत्या

तरनतारनः जिले में रविवार को एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ASI...

Punjab News: 1105 नशीले कैप्सूलों के साथ एक युवक गिरफ्तार

डेराबस्सीः नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक...

Jalandhar News: सट्टेबाज मोनू मामले में पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, कार्रवाई के आदेश जारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में सट्टेबाज मोनू के घर कुछ दिन पहले पुलिस ने रेड करके घर से कम्प्यूटर,...

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को धुआं निकलने की घटना...