Armaan Hospital मे इलाज के दौरान तोडा दम
जालंधर (ens) : गत दिवस शक्ति नगर मे स्थित डॉक्टर बांसल के बाहर हुए सड़क हादसे मे युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले मे मृतक के परिजनों ने थाना 4 का घेराव करते हुए धरना भी लगा दिया है।
जानकारी देते हुए मृतक के दोस्त संगम ने बताया कि सड़क हादसे के बाद साहिल की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें संस्कार करने का प्रेशर डाल रहे है। वह अपने स्तर पर आरोपी की तलाश कर इनपुट दे रहे है। जिसके बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
वहीं इस मामले मे थाना प्रभारी अजमेर लाल ने कहा कि कल एक्टिवा और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर मे साहिल घायल हुआ था। जिसे इलाज के लिए Armaan Hospital मे भर्ती करवाया गया था। जहा इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मुकदमे मे आरोपी हर्ष अरोड़ा पुत्र प्रवीण अरोड़ा वासी मखदुमपुरा को नामजद कर लिया है। जिसकी गिरफतारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।
