जालंधरः शहर में रविवार सुबह-सुबह हलकी बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जिसके बाद आसमान में अचानक अंधेरा छा गया, जिसके बाद तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
वहीं दूसरी ओर बारिश से ठंड का अहसास भी काफी बढ़ा दिया है। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, बारिश का असर खेतों में खड़ी धान की फसल पर भी पड़ सकता है। तेज हवाओं और बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव के चलते अब लोगों को दिन के समय भी गर्मी और उमस से राहत मिलने लगी है, जबकि रात के समय ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
