AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: हैडर मशीन में चुन्नी फंसने से युवती की मौत, देखें...

Punjab News: हैडर मशीन में चुन्नी फंसने से युवती की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गियासपुरा इलाके की गुरु अमर दास कॉलोनी में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्थित थिंद इंडस्ट्रीज में काम करने वाली एक 17 वर्षीय युवती की हैडर मशीन (नट-बोल्ट बनाने वाली मशीन) में चुन्नी फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव और शोक का माहौल है। वहीं परिजनों ने न्याय की मांग लेकर को देर रात फैक्टरी के बाहर धरना लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 17 वर्षीय पारो के रूप में हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली थी। वह अपने परिवार के साथ लुधियाना में किराए के मकान में रहती थी। पारो पिछले 3 महीने से थिंद इंडस्ट्रीज में नट-बोल्ट बनाने वाली हैडर मशीन चलाने का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे मशीन पर काम करते समय अचानक उसकी चुन्नी मशीन के रोलर/हैडर में फंस गई, जिससे यह जानलेवा हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।

पारो के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। करीब 4 साल पहले बीमारी के कारण उसके पिता का देहांत हो गया था। घर में अब केवल उसकी मां और एक बहन हैं। पिता की मौत के बाद घर का खर्च चलाने में मदद करने के लिए ही पारो काम पर जाती थी। बेटी की अचानक हुई इस दर्दनाक मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद जब यह खबर परिजनों और जानकारों तक पहुंची, तो वहां हंगामा मच गया। परिजनों और समर्थकों ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए रात के समय थिंद इंडस्ट्रीज के बाहर धरना लगा दिया है। परिवार की मांग है कि उन्हें उचित न्याय और मुआवजा दिया जाए। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन और वहां मौजूद अन्य वर्करों से भी पूछताछ की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण धमाका, 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी स्थित रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई...

अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज की बस, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल

मोदीनगरः दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल के निकट...

CJP का आज फिर चलो जंतर-मंतर का ऐलान, अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, कई मार्ग डायवर्ट

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेता...

अंधाधुंध गोलीबारी: दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

न्यूयॉर्कः अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के एरी में हुई गोलीबारी...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस को लेकर राज्य स्तरीय समागम

भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने रामायण की रचना कर...

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण धमाका, 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी स्थित रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें कम...

अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज की बस, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल

मोदीनगरः दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल के निकट डिवाइडर से टकराकर उत्तराखंड रोडवेज की बस पलट गई। बस...

CJP का आज फिर चलो जंतर-मंतर का ऐलान, अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, कई मार्ग डायवर्ट

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के...

अंधाधुंध गोलीबारी: दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

न्यूयॉर्कः अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के एरी में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई।...