AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: विवादों में घिरा Tagore International School, देखें वीडियो

Jalandhar News: विवादों में घिरा Tagore International School, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तीसरी की छात्रा को तालिबानी सजा देने के लगे आरोप

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के काला संघिया रोड़ पर स्थित Tagore International School में विवाद हो गया। जहां टीचर पर तीसरी कक्षा की छात्रा तानवी को मामूली बात को लेकर सख्त सजा (तालिबानी सजा) देने के आरोप लगे है। इस मामले को लेकर बच्ची के परिजनों का आरोप है कि टीचर ने सजा के मामले में बच्ची को घर पर ना बताने की धमकी भी दी। मामले की जानकारी देते हुए दानिशमंदा के निवासी पीड़ित रोहित कुमार ने कहा कि उसकी बेटी तीसरी कक्षा की छात्रा है। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेटी सिर की दो पौनी की जगह एक पौनी करके स्कूल आई थी।

टीचर द्वारा डायरी पर एक पौनी ना करने को लेकर कोई नोट नहीं लिखा और ना ही उन्हें इस बात की सूचना दी। हालांकि बच्चों के आई कार्ड पर पेरेंट्स का मोबाइल नंबर भी लिखा होता है। आरोप है कि ऐसे में बच्ची को सख्त सजा दी गई। जिसके कारण दो दिन से बच्ची की हालत काफी बुरी है।

दो दिन बाद बच्ची ने रो-कर दास्तां दी। जिसमें बच्ची ने उन्हें बताया कि पैरों के नीचे हाथ रखें गए और हाथों पर बच्ची को चालाया गया। वहीं बच्ची की मां ने कहाकि टीचर ने उनकी 8 वर्षीय बेटी को ऐसी सख्त सजा दी है कि वह दो दिन से सो भी नहीं पा रही।

ऐसे में बच्ची की हालत देखकर पेरेंट्स काफी परेशान होकर आज स्कूल पहुंचे। मां आँचल ने कहाकि उससे टीचर द्वारा एक पौनी ना करने को लेकर कोई बात नहीं की गई।

इस दौरान मैनेजमेंट से बात की गई तो उनके द्वारा टीचर से मिलवाया नहीं गया और ना ही वीडियो बनाने दी गई। पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में प्रिंसीपल ही मौजूद नहीं है, बिना प्रिंसीपल के स्कूल चल रहा है। पेरेंट्स ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस को 2 टीचर के खिलाफ शिकायत दे दी गई है। ऐसे में बच्ची को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

मां ने कहा कि बेटी स्कूल की टॉपर है, लेकिन उसके बावजूद बेटी को दो पौनी ना करने पर सख्त सजा दी गई। जिसके बाद मैनेजमेंट से बात की गई तो उनका कहना है कि बच्चा झूठ बोल रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा गेट बंद कर दिए गए है और अभी मीडिया से दूरी बनाई हुई है। ऐसे में अगर स्कूल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

वहीं स्कूल में मैनेजमेंट से बात करने के बाद पुलिस ने कहा कि टीचर द्वारा बच्चे को पनिशमेंट दी गई। इस दौरान बच्ची को स्कूल की ग्राउंड में राउंड लगवाए गए।

पुलिस का कहना है कि स्कूल टीचर द्वारा पनिशमेंट कुछ ज्यादा हो जाने को लेकर परिवार ने शिकायत दी है। ऐसे में स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि उनका बच्ची से समझौता हो गया है, लेकिन फिर भी परिवार द्वारा शिकायत दी गई। पेरेंट्स से बात कर schhol द्वारा आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा...

भारत में स्टारलिंक को नहीं मिली मंजूरी, Mukesh Ambani पर Elon Musk ने साधा निशाना

टेक्नोलॉजी: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के...

Punjab News: विदेशी राइफल और 15 किलो अफीम सहित 4 गिरफ्तार, IG भुल्लर का खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में अमृतसर ग्रामीण...

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, कई घरों में की छापेमारी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने गढ़ा इलाके में CASO ऑपरेशन चलाया। इस दौरान...

Jalandhar News: जगदंबे सहित 3 मेडिकल स्टोर, 2 पार्क और नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस और सेहत विभाग की Raid, एक काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने 3 मेडिकल...

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला पर ईंटों और पत्थरों से हमला, देखें वीडियो

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के जगतपुर इलाके में स्कूल जा रही एक महिला और उसकी बेटी पर तीन लोगों ने...