जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने 3 मेडिकल दुकानों पर दबिश दी। ऐसे में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि आज शहर में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के साथ वेस्ट हलके में पुलिस और सेहत विभाग की टीम द्वारा जगदंबे मेडिकल स्टोर सहित 3 अन्य दवाई की दुकानों पर, 2 पार्क और एक नशा मुक्ति केंद्र में दबिश दी गई।
इस दौरान एक व्यक्ति को एनपीएस एक्ट के केस में काबू किया गया। दोषी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। ऐसे में दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा नशे करने को लेकर पार्क में बैठने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर आज उनकी टीम द्वारा आज वेस्ट हलके में कार्रवाई की जा रही है। वहीं दवाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग की टीम के इंस्पेक्टर द्वारा दवाईयों की जांच की गई।
दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर अमित बासंल ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस टीम के साथ 3 दुकानों पर दबिश दी गई। जहां दवाईयों का स्टॉक चैक किया गया। इस दौरान दुकान के दस्तावेज खंगाले गए। हालांकि अभी तक उनके द्वारा दुकानों पर की गई जांच के दौरान कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। लेकिन उनके द्वारा अन्य दुकानों पर मुहिम चलाई जा रही है।
