AdvertisementPunjab Government
MohaliPunjab News: 1.50 करोड़ की चोरी मामलाः नौकरानी समेत 4 गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: 1.50 करोड़ की चोरी मामलाः नौकरानी समेत 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

न्यू चंडीगढ़/खरड़ः नयागांव के कांसल स्थित सुखना एन्क्लेव में करीब 1.50 करोड़ रुपए के सोने के गहने, सोने के बिस्कुट और अन्य कीमती सामान की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी की मुख्य आरोपी बताई जा रही नेपाली मूल की नौकरानी रैनू लामा के अलावा चोरी के गहने खरीदने वाले दो सुनार भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

नयागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदीप सिंह बराड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुखना एन्क्लेव निवासी पंकज गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 18 अगस्त को घर की अलमारी खोलने पर उसमें रखे बड़ी मात्रा में सोने के गहने, सोने के बिस्कुट और अन्य कीमती सामान गायब मिले। जांच के दौरान घर में काम करने वाली नौकरानी माही से पूछताछ की गई, जिसके बाद नेपाली मूल की नौकरानी रैनू लामा पर संदेह गहराया।

शिकायत के अनुसार चोरी किए गहनों को अन्य लोगों की मदद से अलग-अलग ज्वैलर्स को बेचने का आरोप है। मामले में रैनू लामा, काजल, नवजोत सिंह तथा चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित अशोक ज्वैलर के मालिक बृजेश वर्मा और निशांत वर्मा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में चोरी के गहनों की बिक्री से प्राप्त रकम में से करीब 16 लाख रुपए आपस में बांटे जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार चोरी के गहने बेचने के बाद रैनू लामा और काजल ने कथित तौर पर उससे मिली रकम से चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में करीब एक महीने तक अपने दोस्तों के साथ रहकर ऐश की।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी के साथ दो सुनार भी शामिल है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किए गहनों की बरामदगी, गहने खरीदने वाले अन्य लोगों और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। चोरी सामान की वास्तविक कीमत और बरामदगी का पूरा आकलन जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस ने मामले में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 20 जगहों पर पुलिस की दबिश, नशीले पदार्थ सहित 12 काबू, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम...

Highway पर भीषण हादसा, कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

हापुड़: यूपी के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में...

Punjab News: मंडी में आढ़तियों को हलका प्रभारी और चेयरमैन ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब भर की अनाज मंडी में धान खरीद शुरू हो गई है। वहीं दीनानगर से आम आदमी पार्टी...

Punjab News: 20 जगहों पर पुलिस की दबिश, नशीले पदार्थ सहित 12 काबू, देखें वीडियो

पटियालाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहह पुलिस द्वारा 20 जगहों पर CASO ऑपरेशन चलाया...

Highway पर भीषण हादसा, कैंटर और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

हापुड़: यूपी के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा एक्सप्रेसवे सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे...

Jalandhar News: नवरात्र को लेकर बाजार में लगी रौनक, मां के लिए ब्राइडल लहंगे की बढ़ी डिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ रविवार को शारदीय नवरात्र का आगाज...