AdvertisementPunjab Government
Unaअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर धर्मशाल महंतां स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर धर्मशाल महंतां स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बालिकाओं के अधिकारों, साइबर सुरक्षा और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर विकास खंड अंब के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, धर्मशाल महंतां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने विशेष रूप से शिरकत की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बालिकाओं के कानूनी अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा निःशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के शोषण अथवा साइबर अपराध की स्थिति में उचित कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

सचिव शिखा लखनपाल ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करना तथा उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बालिकाओं के सम्मान, समानता, सुरक्षित वातावरण और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Phagwara-Hoshiarpur highway पर प्राइवेट बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, देखें वीडियो

कपूरथलाः फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर GNA गेट के पास एक...

Punjab News: बजरंग दल ने रोका पशुओं से भरा ट्रक, पुलिस से हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

मोगा: जिला के कोटकपूरा बाईपास पर शुक्रवार शाम उस...

Punjab News: सेहत विभाग ने क्लिनीक पर मारी रेड, भारी मात्रा में दवाइंया जब्त, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले में सिविल सर्जन के आदेश पर स्वास्थ्य...

पंचकूला में पहली बार होगा भव्य 9 दिवसीय गरबा-डांडिया उत्सव, 11 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

पंचकूलाः शहर में पहली बार बड़े स्तर पर 9 दिवसीय गरबा-डांडिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री...

Phagwara-Hoshiarpur highway पर प्राइवेट बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, देखें वीडियो

कपूरथलाः फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर GNA गेट के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहां धान की बोरियों से भरा...

Punjab News: बजरंग दल ने रोका पशुओं से भरा ट्रक, पुलिस से हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

मोगा: जिला के कोटकपूरा बाईपास पर शुक्रवार शाम उस समय हंगामा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने...

Punjab News: मकोड़ा पतन पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी, नवंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य: मंत्री लाल चंद कटारूचक

89.65 करोड़ रुपये की लागत से 1606 मीटर लंबा पुल बनेगा दीनानगर: विधानसभा हलका भोआ समेत दरिया पार के सात...