AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पानी से लबालब...

Jalandhar News: तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पानी से लबालब हुई सड़कें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी है। दरअसल, बीते दिन अजनाला में देर रात तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा। वहीं शहर में आज शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिला। शाम को हुई बारिश से जहां लोगों ने ठंडक महसूस की, वहीं सड़के पानी से लबालब हो गई। दरअसल, बारिश के दौरान कई जगह लोग मौसम का आनंद लेते हुए नजर आए।

पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद अक्टूबर महीने की यह पहली बारिश बताई जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों को सड़कों से गुजरने में दिक्कतें आईं। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलनिकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए। वहीं मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, और मोहाली के अलावा दक्षिण-पश्चिमी जिलों फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 अक्टूबर को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, और बठिंडा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

IIIT ऊना में ‘यलगार 2K26’ का आगाज, 500 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

28 अक्टूबर तक चलेगा वार्षिक खेल उत्सव, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी...

पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर: पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री...

Jalandhar News: Asian Hockey Championship के स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्रारा बल्टन...

समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान – CM Saini

चंडीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

कारोबारी सुगमता और औद्योगिक निवेश बढ़ाने को 28 सूत्री सुधार एजेंडा पर होगा काम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश को कारोबार और निवेश के...

IIIT ऊना में ‘यलगार 2K26’ का आगाज, 500 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

28 अक्टूबर तक चलेगा वार्षिक खेल उत्सव, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ ऊना: सुशील पंडित-...

पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर: पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के दिशा-निर्देशों के तहत विभाग द्वारा आज...

Jalandhar News: Asian Hockey Championship के स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे सीएम मान, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्रारा बल्टन पार्क में स्थित सुरजीत हाकी स्टेडियम का दौरा किया गया।...

समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान – CM Saini

चंडीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की फ्लैगशिप योजना है। इसलिए सभी...