AdvertisementPunjab Government
HaryanaNew Era School Bus की चपेट में आने से टीचर की मौत,...

New Era School Bus की चपेट में आने से टीचर की मौत, चालक फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपतः मुख्य मार्ग गोहाना बाईपास रोड पर न्यू इरा स्कूल बस की चपेट में आने से टीचर की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय शीतल निवासी न्यू मुखीजा कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई। वह छिछड़ाना गांव स्थित ऋषिकुलम स्कूल में पढ़ाती थीं। मृतिका घर से तैयार होकर स्कूल जा रही थी, इस दौरान टीचर को गोहाना बाईपास के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने कुचल दिया। टीचर बस के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गईं। लोगों ने शोर मचाकर ड्राइवर से बस रुकवाई, मगर तब तक टीचर की मौत हो चुकी थी। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, जिसे देखकर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल पहुंचे पति सुमित कुमार ने बताया कि शीतल से उनकी शादी 2015 में हुई थी। उनका एक 10 साल का बेटा है। पति के मुताबिक, स्कूल में आने-जाने में हो रही समस्याओं को देखते हुए शीतल ने कुछ दिन पहले ही स्कूटी चलाना सीखा था। इसके बाद उसने नई स्कूटी भी ली थी। अब वह इस स्कूटी से ही आने-जाने लगी थी। दरअसल, हादसे वाली जगह पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

इसके चलते वहां अमूमन भी ट्रैफिक स्लो रहता है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए तो वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को मौके से निकालवाया। करीब 1 घंटे तक यातायात इसी तरह प्रभावित रहा। हादसे की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से मृतका के बारे में जानकारी ली। परिवार ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पता चला है कि यह बस न्यू इरा स्कूल की है। स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया है। उसके ड्राइवर के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26 के लिए 31 अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया...

Jalandhar News: Highway पर ट्रक और कार में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा रोड़ पर ट्रक और कार में...

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुग्राम में 22 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान तथा...

महिला सशक्तिकरण के लिए हरियाणा सरकार ने शुरु की बड़ी पहल

चंडीगढ़: हरियाणा में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने...

राज्य एनएसएस पुरस्कार 2025-26 के लिए 31 अक्टूबर तक भेजे जा सकेंगे नामांकन

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य...

Jalandhar News: Highway पर ट्रक और कार में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा रोड़ पर ट्रक और कार में टक्कर हो गई। दरअसल, संजय गांधी कालोनी के पास हाईवे...

हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संबल बनीं हरियाणा सरकार की ‘सखी – वन स्टॉप सेंटर’ योजना

चंडीगढ़: हरियाणा में हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए 'सखी - वन स्टॉप सेंटर' योजना एक बड़ा संबल साबित...

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुग्राम में 22 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कि हम...