AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को साइबर नगरी गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। गृह मंत्री अमित शाह ने यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

अमित शाह ने राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर देश और करोड़ों नागरिकों की सेवा की है।

अमित शाह ने कहा कि 7 अक्तूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। एक गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति ने अपनी क्षमता, प्रतिभा और करोड़ों लोगों को साथ लेकर 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के ये 25 वर्ष इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए सिग्नेचर टावर के पास यात्रा की मशाल स्थापित की। इस दौरान उन्होंने मशाल युवाओं को सौंपते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यात्रा का शुभारंभ विकसित भारत सभा से हुआ, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25...

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना): पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है,...

HRTC को उपलब्ध करवाई जाएंगी 1,500 ई-बसेंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ‘चालान 2 पे’ पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत अब लोग...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे...

प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत का संकल्प

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति...