नई दिल्ली: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्टाफ का एक कर्मचारी अचानक से चक्कर खाकर नीचे गिर गया। कर्मचारी को बचाने के लिए एयरपोर्ट पर आया स्टाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान मसीहा बनकर आए। एक सैकेंड बिना गंवाए हुए सीआईएसएफ के जवानों तुरंत मोर्चा संभाला और जमीन पर लेटाकर जवान को सीपीआर देना शुरु कर दिया। समय पर मिले हुए सीपीआर के कारण कर्मचारी की सांसें वापिस आ गई और वह होश में आ गया। पूरी घटना एयरपोर्ट पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीआईएसएफ के जवानों ने बचाई जान
वायरल हुए फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि एयरपोर्ट के स्टाफ गेट के पास एक कर्मचारी कुर्सी पर बैठा था। उस दौरान अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश होकर नीचे गिर गया। जैसे ही पास में खड़े हुए साआईएसएफ के अलर्ट जवानों की नजर कर्मचारी पर पड़ी तो दौड़कर उसके पास गए। इसके बाद जवानों ने बिना किसी देरी के कर्मचारियों को फर्श पर सीधा लिटाया और उसकी छाती को दबाते हुए लगातार सीपीआर देना शुरु कर दिया है।
एक्स पर शेयर की गई पोस्ट
जवानों के तुरंत मेडिकल मदद के बाद कुछ ही सैकेंड में कर्मचारी की सांस चलनी शुरु हो गई। इसके बाद वो उठकर बैठ गया है। सीआईएसएप ने अपने ऑफिशियल पेज पर भी घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि – सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टाफ गेट पर एक कर्मचारी अचानक से बेहोश हो गया था। अलर्ट सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत एक्शन लिया और कर्मचारी को फर्स्ट एड और जरुरी मदद दी। इससे सही समय पर उसको मेडिकल अटेंशन मिल पाई।
लोगों ने की तारीफ
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सभी सीआईएसएफ स्टाफ की तारीफ करते दिख रहे हैं। इस घटना से यह साबित हो गया है कि सार्वजनिक जगहों जैसे एयरपोर्ट्स पर तैनात जवानों का एक्टिव होना कितना जरुरी है। लोग सीआईएसएफ के जवानों को असली हीरो कह रहे हैं। वहीं नेटिजन्स का कहना है कि थोड़ी देर भी लेट होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था पर जवानों ने होशियारी दिखाकर जान बचा ली।
