नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत का कहना है कि शेख हसीना कब वापिस आएंगी इसके लिए अभी तक कोई भी समय तय नहीं हुआ है। भारत ने इसका कारण भी बता दिया है। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। वहीं शेख हसीना खुद भी यह कह चुकी हैं कि वो बांग्लादेश वापसी की तैयारी कर रही है।
पीटीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि – ‘कोई भी आपको शेख हसीना की वापसी का फिक्स टाइम नहीं बता पाएगा’। उनका कहना है कि यह पूरी एक कानूनी प्रक्रिया है। शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले पर जांच भी चल रही है। ढाका की ओर से हसीना का बांग्लादेश वापिस भेजने को लेकर कई बार अनुरोध भी आ गया है।
बांग्लादेश वापसी पर आया था शेख हसीना का बयान
वहीं शेख हसीना ने बांग्लादेश वापसी के मामले पर भी कई बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पिछले साल सिंतबर में एक कार्यक्रम में कहा था कि – मैं बांग्लादेश वापसी का पक्का इरादा रखती हूं। सभी जानते हैं कि मेरा पासपोर्ट वगैराह सब सील हो चुका है मैं योजना बना रही हूं सही समय आने पर मैं खुलासा करुंगी कि कैसे और कब मैं वहां पर जाने वाली हूं।
गिरफ्तारी पर भी आया था बयान
वहीं गिरफ्तारी पर भी शेख हसीना का बयान आया था। उन्होंने कहा था कि – ‘मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है मुझे जेल में भेजा जा सकता है परंतु डर जनता के प्रति मेरे कर्तव्य को तय नहीं कर सकता। जब मेरे प्यारे देशवासी कष्ट झेल रहे हों तो मैं चुप नहीं रह सकती हूं। वापसी की सही तारीख को लेकर उनका कहना था कि समय आने पर घोषणा की जाएगी परंतु कानूनी पचड़े को हवाला लेकर उन्होंने दावा किया कि वो इस साल ही दिसंबर में वहां पर जाएंगी’।
