AdvertisementPunjab Government
HoshiarpurPunjab News: Pargat Singh के प्रधान बनने पर एक्शन में आई कांग्रेस,...

Punjab News: Pargat Singh के प्रधान बनने पर एक्शन में आई कांग्रेस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Partap Bajwa ने नेताओं से की बैठक

होशियारपुरः पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा आज होशियारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक पवन आदिया के निवास पर होशियारपुर की मौजूदा कांग्रेस लीडरशिप के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व विधायक अरुण डोगरा, अमरप्रीत सिंह लाली विधानसभा हलका प्रभारी गुरशंकर सहित कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया से बातचीत की।

बाजवा ने होशियारपुर पहुंचने को लेकर कहा कि वह अपने घर की तरफ जा रहे थे और होशियारपुर का रास्ता भी उनके रूट में आता है। इसी दौरान उन्होंने अपने सहयोगी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने और उनके साथ बैठक करने का फैसला किया। पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह की नियुक्ति पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह कांग्रेस हाईकमान का फैसला है और सभी को यह फैसला मंजूर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और किसी तरह की गुटबाजी नहीं है।आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी और 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

वहीं चुनाव आयोग को लेकर चल रहे कांग्रेस के विरोध पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले से ही चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बाजवा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल, हरियाणा और अन्य राज्यों में वोटों को लेकर गड़बड़ी हुई है और कुछ लोगों के वोट काटे गए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ये आरोप बाजवा ने मीडिया से बातचीत के दौरान लगाए।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर प्रतिक्रिया देते हुए बाजवा ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश के नौजवान देश के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रताप सिंह बाजवा ने एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और सभी नेता मिलकर पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

IIIT ऊना ने मनाया इंस्टीट्यूट डे, मेराकी 2K26 के समापन पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में...

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पैम्फलेट एवं बुकलेट वितरित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले से एक बड़ी खबर सामने आमने आई...

वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी

चंडीगढ़: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) क्षेत्र में वायु प्रदूषण को...

गुरुग्राम में देश के पहले ‘तीर्थंकर वनम्’ का उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री...

IIIT ऊना ने मनाया इंस्टीट्यूट डे, मेराकी 2K26 के समापन पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में शनिवार को इंस्टीट्यूट डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया...

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पैम्फलेट एवं बुकलेट वितरित

ऊना,सुशील पंडित: विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने के...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले से एक बड़ी खबर सामने आमने आई है। जहां, मेकअप आर्टिस्ट और मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू पर...

वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र के बिना वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और सीएनजी

चंडीगढ़: दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू किए जा रहे सख्त उपायों...