AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtकुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क: Ranbir Gangwa

कुरुक्षेत्र में रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर बनेगी नई सड़क: Ranbir Gangwa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सड़क एलसी-61सी (विश्वविद्यालय गेट नंबर-3 के पास) से एलसी-65सी (पुराने बस स्टैंड के पास) तक बनाई जाएगी। यह सड़क रेलवे के राइट ऑफ वे में प्रस्तावित है तथा इसका निर्माण रेलवे से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) और अन्य वैधानिक मंजूरियां प्राप्त होने के अधीन रहेगा।

गंगवा ने बताया कि प्रस्तावित सड़क की लंबाई लगभग 3.20 किलोमीटर और चौड़ाई 7 मीटर होगी। इसके निर्माण पर करीब 5.75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। यह सड़क आपातकालीन सेवाओं के सुचारू आवागमन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र की समग्र यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक होगी। इसके अलावा, इससे सहारनपुर-कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और आमजन को लंबे समय तक बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः देहात पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ...

प्रसिद्ध समाज सेविका संतोष शर्मा के निधन पर शोक की लहर

कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने किया...

Operation Sindoor में पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने किया खुलासा

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना के...

अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के...

Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः देहात पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की...

प्रसिद्ध समाज सेविका संतोष शर्मा के निधन पर शोक की लहर

कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त ऊना/नई दिल्ली,सुशील पंडित:  जिला ऊना के गांव बड़ोली-राजपुरा की...

“वोट बचाओ – देश बचाओ”: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग - देश राज गौतम  ऊना,सुशील पंडित:  INDIA गठबंधन के राष्ट्रीय निर्णय और अखिल...

Operation Sindoor में पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने किया खुलासा

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया...