AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtजनसेवा ही सरकार का मुख्य संकल्प: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

जनसेवा ही सरकार का मुख्य संकल्प: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा ज्योति कलश यात्रा करनाल के गांव चौरा पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही, वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल से भी लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जनसेवा और विकास ही सरकार का मूल संकल्प है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर गांव और घर तक बिजली, पक्के रास्ते और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने स्वयं गरीबी को देखा और महसूस किया है, यही कारण है कि वे गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करनाल के गांव कुटेल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट, ‘फिट इंडिया’ खेल सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाडिय़ों का परिचय लिया और स्वयं भी पिच पर पहुंचकर शॉट लगाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने डिजिटल युग की चुनौतियों का जिक्र करते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः देहात पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ...

प्रसिद्ध समाज सेविका संतोष शर्मा के निधन पर शोक की लहर

कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने किया...

Operation Sindoor में पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने किया खुलासा

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना के...

अवैध खनन पर जिला पुलिस की कार्रवाई, दो वाहनों के चालान

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के...

Jalandhar News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधरः देहात पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की...

प्रसिद्ध समाज सेविका संतोष शर्मा के निधन पर शोक की लहर

कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं सहित जनप्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त ऊना/नई दिल्ली,सुशील पंडित:  जिला ऊना के गांव बड़ोली-राजपुरा की...

“वोट बचाओ – देश बचाओ”: जिला कांग्रेस कमेटी ऊना ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग - देश राज गौतम  ऊना,सुशील पंडित:  INDIA गठबंधन के राष्ट्रीय निर्णय और अखिल...

Operation Sindoor में पाकिस्तान को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने किया खुलासा

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया...