नई दिल्लीः भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शनिवार को एशियन गेम्स के फाइनल में मलयेशिया के खिलाफ भारत 3-1 से आगे चल रही है। ऐसे में अब सिर्फ 15 मिनट का खेल बचा है। भारत एक ओर गोल्ड मेडल अपने नाम करने जा रही है। इसी के साथ कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी इतिहास रच देंगे। तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना तीसरा गोल कर दिया है। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हार्दिक ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। टीम इंडिया ने मलेशिया पर 3-1 की बढ़त ले ली है।
यह मैच जीतकर टीम इंडिया न सिर्फ लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकती है, बल्कि 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर सकती है। भारत ने अब तक कभी भी लगातार दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। ऐसे में अपनी पुरानी गलतियों को सुधारकर और बेहतरीन खेल दिखाकर टीम के पास इतिहास रचने का यह एक शानदार मौका है। भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराया था।
