AdvertisementPunjab Government
Himachal Govtतीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती : CM Sukhu

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती : CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है तथा आगामी छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 150 से अधिक सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं।

सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2021 में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा इन क्षेत्रों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

सुक्खू ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को पूर्व भाजपा सरकार से 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और कर्मचारियों से संबंधित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की घोषणाएं कीं, लेकिन इनके लिए आवश्यक स्टाफ और आधारभूत ढांचा उपलब्ध नहीं करवाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का धन जनता का है और सरकार का उद्देश्य इस धन का उपयोग जनकल्याण तथा विकास के लिए करना है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का वास्तविक अर्थ गरीब की आवाज सुनना, उसके दर्द को समझना और उसके अनुरूप योजनाओं को कार्यान्वित करना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Pargat Singh के प्रधान बनने पर एक्शन में आई कांग्रेस, देखें वीडियो

Partap Bajwa ने नेताओं से की बैठक होशियारपुरः पंजाब कांग्रेस...

नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं युवा – आवास पंडित

संतोषगढ़ में बच्चों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली के...

युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के लिए नए अवसर किए जा रहे सृजितः राजेश धर्माणी

शिमला: राज्य सरकार प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास...

ज़िला ऊना में किसान रजिस्ट्री को गति देने के लिए चलाया जा रहा व्यापक जागरूकता अभियान

सभी पात्र किसान जल्द कराएं पंजीकरण, 11 अंकों की डिजिटल आईडी से मिलेंगे सरकारी योजनाओं के सीधे लाभ -...

Punjab News: Pargat Singh के प्रधान बनने पर एक्शन में आई कांग्रेस, देखें वीडियो

Partap Bajwa ने नेताओं से की बैठक होशियारपुरः पंजाब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राजनीतिक गतिविधियां...

नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं युवा – आवास पंडित

संतोषगढ़ में बच्चों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली के माध्यम से दिया स्वस्थ समाज का संदेश ऊना,सुशील पंडित:  सामाजिक न्याय...

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

चंडीगढ़: पंजाब में नशों के सेवन और संक्रामक बीमारियों के खिलाफ चल रही लड़ाई को और तेज करने के...