AdvertisementPunjab Government
Nationalबड़ा झटकाः 5 रुपए Petrol और 3 रुपए Diesel हुआ महंगा

बड़ा झटकाः 5 रुपए Petrol और 3 रुपए Diesel हुआ महंगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी से दुनिया भर में तेल बेचने वाली कंपनियों पर फिर से दबाव बढ़ गया है। इसी के चलते फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में भारत की सबसे बड़े प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। ये कदम इस साल नायरा द्वारा किए गए मूल्य समायोजनों के बाद उठाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि देश भर में 7108 पेट्रोल पंप चलाने वाले फ्यूल रिटेलर नायरा ने शनिवार के शुरुआती घंटों से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। इस मामले में टिप्पणी के लिए नायरा के प्रवक्ता को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। बताते चलें कि इस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण एनर्जी सप्लाई बाधित हुई थी, तब अंतरराष्ट्रीय बाजारों तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर डालने वाला नायरा पहला फ्यूल रिटेलर था।

नायरा ने 26 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बाद, नायरा के पंपों पर पेट्रोल की कीमत 100.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.31 प्रति लीटर हो गई थी। इसके बाद पब्लिक सेक्टर के फ्यूल रिटेलर्स ने भी मई में पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया था।

सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार छोटी-छोटी बढ़ोतरी की, जिससे मई के आखिर तक कुल बढ़ोतरी लगभग 7.50 रुपये प्रति लीटर हो गई। 25 मई को चौथी बार की गई बढ़ोतरी में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई। नायरा ने बाद में अपनी मार्च की बढ़ोतरी को वापस ले लिया था। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने पर कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर घटा दिए थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

12 छात्र को पीटने और भाई से धमकी दिलाने के मामले में टीचर पर केस दर्ज

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल...

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती : CM Sukhu

अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे...

Punjab News: एक्साइज और पुलिस की रेड, भारी मात्रा में लाहन व देसी शराब बरामद, देखें वीडियो

बटालाः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबाकारी टीम...

Jalandhar News: CM Mann ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को...

SBI Bank में मचा हड़कंप, युवती के 1.25 लाख लेकर भागा शातिर, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद जिले में सफीदों के एसबीआई...

12 छात्र को पीटने और भाई से धमकी दिलाने के मामले में टीचर पर केस दर्ज

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (GSSS) में 12वीं के छात्र से मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने...

तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती : CM Sukhu

अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्त शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला...

Punjab News: एक्साइज और पुलिस की रेड, भारी मात्रा में लाहन व देसी शराब बरामद, देखें वीडियो

बटालाः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबाकारी टीम और पुलिस ने अलीवाल नहर पर रेड की। इस दौरान...

Jalandhar News: CM Mann ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे व अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई...