AdvertisementPunjab Government
Nationalकैंची धाम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, 3 किमी लंबा लगा...

कैंची धाम में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, 3 किमी लंबा लगा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादूनः उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम से लेकर हिमाचल प्रदेश के मनाली तक बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं। दरअसल, वीकेंड के चलते शनिवार की सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यात्रियों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सड़क पर तीन किमी लंबा जाम लगने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नैनीताल का कैंची धाम इन दिनों एक बार फिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। मौसम बदलने के साथ यहां भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए यहां पहुंच रहे हैं। बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक प्रभाव से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की चर्चा के बीच कैंची धाम को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ी है। बता दें कि कोरोना के बाद विराट कोहली समेत कई चर्चित हस्तियों के कैंची धाम पहुंचने से इसकी लोकप्रियता को नई गति मिली। खासकर युवाओं के बीच बाबा नीम करौली की शिक्षाओं और कैंची धाम को लेकर आकर्षण बढ़ा है। कई लोग पहली बार यहां पहुंचकर आध्यात्मिक माहौल का अनुभव कर रहे हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने के बाद धन्यवाद देने पहुंच रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: CM Mann ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को...

SBI Bank में मचा हड़कंप, युवती के 1.25 लाख लेकर भागा शातिर, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद जिले में सफीदों के एसबीआई...

तहसील परिसर में मचा हड़कंप, महिला ने किया सुसाइड का प्रयास, देखें वीडियो

मौदहा: तहसील परिसर में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस के...

पानी को लेकर हुआ विवाद, दंपती पर डंडो से हमला, देखें वीडियो

कानपुरः नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद हो...

मुख्यमंत्री का काशा पाट में रात्रि प्रवास, दुर्गम क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शिमला जिला के...

Jalandhar News: CM Mann ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशे व अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई...

SBI Bank में मचा हड़कंप, युवती के 1.25 लाख लेकर भागा शातिर, देखें वीडियो

जींदः हरियाणा के जींद जिले में सफीदों के एसबीआई बैंक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति...

तहसील परिसर में मचा हड़कंप, महिला ने किया सुसाइड का प्रयास, देखें वीडियो

मौदहा: तहसील परिसर में आयोजित पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब पति व ससुरालजनों...

पानी को लेकर हुआ विवाद, दंपती पर डंडो से हमला, देखें वीडियो

कानपुरः नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद हो गया। जहां जेठ-जेठानी द्वारा दंपती से मारपीट की गई। घटना...