AdvertisementPunjab Government
Entertainmentशूटिंग के दौरान Actress नुसरत भरूचा घायल, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर,...

शूटिंग के दौरान Actress नुसरत भरूचा घायल, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः इंडोनेशिया के बाली में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नुसरत भरूचा घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। बताया जा रहा हैकि नुसरत का पहले बाली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं नुसरत की टीम की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी ने बताया कि डॉक्टर आगे की जांच के बाद उनकी रीढ़ की सर्जरी करेंगे।

टीम के मुताबिक, चोट और सर्जरी की वजह से नुसरत को आराम करने और ठीक होने में समय लगेगा। ऐसे में चोट और सर्जरी की गंभीरता को देखते हुए नुसरत को आराम करने और रिकवर करने के लिए समय की जरूरत होगी। अगले कुछ हफ्तों में उनके वर्क कमिटमेंट प्रभावित होने की संभावना है। माना जा रहा है कि समय पर वर्क कमिंट पूरा ना कर पाने के लिए उन्हें लाखों का नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसका असर आने वाले हफ्तों में उनकी काम से जुड़ी जिम्मेदारियों पर भी पड़ सकता है। टीम ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें इलाज पर ध्यान देने देने की अपील की है।

एक्ट्रेस के प्रचारक की ओर से ये भी कहा गया कि हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वो इस समय उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। उन्हें इलाज और रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्पेस दें। हम सबकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं और उचित समय पर आगे की अपडेट्स शेयर करेंगे। फैन्स एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें कि हादसे से करीब एक हफ्ते पहले नुसरत ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। नुसरत भरूचा के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा2’ से अपनी खास बनाई। इसके बाद उन्हें ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में देखा गया। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। आने वाले समय में वो कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

India ने दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट गोल्ड: Pak को 19 रन से हराया

निशिनः भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19...

क्या Elon Musk का हुआ ब्रेकअप, पार्टनर Shivon Zilis ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली: एलन मस्क और शिवॉन जॉलिस के रिश्ते...

Punjab News: सील लगने पर भी चल रहा अवैध कोठियों का निर्माण, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में नियमों को ताक पर रखकर बिना...

Punjab News: इस इलाके में गोली लगने से नौजवान घायल

अमृतसरः लोपोके थाना क्षेत्र के पंडोरी इलाके में एक...

India-west indies के बीच मुल्लांपुर में ODI का तीसरा मैच आज, दर्शक पहुंचने शुरू, देखें वीडियो

मोहालीः मुल्लांपुर के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में...

India ने दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट गोल्ड: Pak को 19 रन से हराया

निशिनः भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस...

क्या Elon Musk का हुआ ब्रेकअप, पार्टनर Shivon Zilis ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली: एलन मस्क और शिवॉन जॉलिस के रिश्ते के बीच में तकरार आ गई है। दोनों के रिश्ते...

Punjab News: सील लगने पर भी चल रहा अवैध कोठियों का निर्माण, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में नियमों को ताक पर रखकर बिना मंजूर नक्शे के अवैध आलीशान कोठियों का निर्माण कार्य लगातार...

Punjab News: इस इलाके में गोली लगने से नौजवान घायल

अमृतसरः लोपोके थाना क्षेत्र के पंडोरी इलाके में एक धार्मिक स्थल पर सेवा कर रहे सुरजीत सिंह को कुछ...