.
LudhianaPunjab News: 4:30 मिनट में स्विफ्ट कार लेकर क्रेटा सवार चोर फरार,...

Punjab News: 4:30 मिनट में स्विफ्ट कार लेकर क्रेटा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले महाराज नगर की गली नंबर 4 में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि चोर खुद कार में आकर दूसरों की गाड़ियां चुरा रहे हैं। यहां पांडे डोसा और जिमी साल्ट एंड पेपर के पास खड़ी एक सफेद स्विफ्ट कार (नंबर PB11CZ1627) को चोरों ने निशाना बनाया। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर महज 4 मिनट 30 सेकंड में गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे उड़ा ले जाते हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि 18 सितंबर की रात करीब 2 बजे एक सफेद क्रेटा कार बैक करते हुए गली में एंट्री करती है। यह क्रेटा सड़क पर खड़ी स्विफ्ट के बिल्कुल पीछे आकर रुक जाती है। इसके बाद क्रेटा की कंडक्टर साइड से एक बदमाश नीचे उतरता है और स्विफ्ट के पास जाकर ड्राइवर साइड का गेट खोलने की कोशिश करता है।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश स्विफ्ट का ताला खोलने के दौरान बीच में एक-दो बार वापस अपनी क्रेटा कार के पास भी जाता है। इसके बाद वह बड़ी ही चालाकी से स्विफ्ट का लॉक तोड़ देता है। फिर दोनों बदमाश, एक स्विफ्ट में और दूसरा क्रेटा में बैठकर दोनों गाड़ियां लेकर वहां से फरार हो जाते हैं। चोरी की इस पूरी घटना में चोरों को सिर्फ 4:30 मिनट का समय लगा। पुलिस अभी सीसीटीवी कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games: श्रीलंका खिलाफ IND की एकतरफा जीत, PAK से होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले...

Punjab News: जापान दौरे पर CM Mann को नहीं मिली केंद्र से मंजूरी

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान दौरे को लेकर...

Meharchand Polytechnic College ने डल्हौजी में लगाया सर्वे कैंप 2026, सफलतापूर्वक हुआ समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

भीषण सड़के हादसे में कार के उड़े परखच्चे, फिर भी नहीं खुले एयरबैग

रोहतकः हरियाणा के रोहतक में सड़क हादसा हो गया।...

Asian Games: श्रीलंका खिलाफ IND की एकतरफा जीत, PAK से होगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। इस...

Punjab News: जापान दौरे पर CM Mann को नहीं मिली केंद्र से मंजूरी

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान को जापान दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्र सरकार की ओर...

Punjab News: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद आई सफाई, मुस्लिम समुदाय ने जताया आभार, देखें वीडियो

लुधियानाः जामा मस्जिद में शहर भर के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख सदस्यों की एक बैठक हुई। ये बैठक पंडित...

Meharchand Polytechnic College ने डल्हौजी में लगाया सर्वे कैंप 2026, सफलतापूर्वक हुआ समापन

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने यूथ हॉस्टल डल्हौजी में सर्वे कैंप 2026 का सफलतापूर्वक...