नई दिल्लीः एशियन गेम्स में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। इस दौरान श्रीलंका 124 रन के अंतर से हराते हुए भारतीय टीम ने शान से एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली। ऐसे में अब 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल की लड़ाई होगी। भारतीय समयानुसार खिताबी मुकाबले की शुरुआत सुबह साढ़े 9 बजे से होगी। भारत हांगझोऊ में खेले गए पिछले एशियाई खेलों का गोल्ड मेडलिस्ट है।
ईशान किशन की नाबाद 80 रन की अर्धशतकीय पारी के बल पर भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन का चैंलेंजिंग टोटल खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका ने पहले ही ओवर में बिना किसी स्कोर के दो विकेट गंवा दिए और 9.5 ओवर आते-आते पूरी टीम ही महज 45 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए जबकि तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने आखिरी के दो विकेट लगातार दो गेंदों पर लेकर श्रीलंका का गेम ओवर कर दिया।
बता दें कि एक अक्टूबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराते हुए फाइनल का टिकट कटवाया था। मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने नौ गेंद पहले ही 4 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया था। पिछले एशियन गेम्स में पाकिस्तान को कोई मेडल नहीं मिला था। टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल भी नहीं जीत पाई थी।