.
LudhianaPunjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में घुसकर 3 दर्जन युवकों...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में घुसकर 3 दर्जन युवकों ने किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जगरांव के गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर युवकों द्वारा दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सतनाम सिंह और हनमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले जगरांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सतनाम सिंह ने बताया कि वह और हनमन घर में सो रहे थे। इसी दौरान करीब 35-40 युवक दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने तलवारों और खंडों से दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सतनाम ने बताया कि हमले के बाद उसने किसी तरह वहां से भागकर पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त अमनदीप सिंह को बुलाया। अमनदीप ने दोनों घायलों को जगरांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया।

सतनाम के अनुसार, करीब दो महीने पहले फोन पर आशू नाम के युवक के साथ उसकी बहस हुई थी। उस समय आशू ने कथित तौर पर उसे धमकी दी थी कि वह उसकी तरफ क्यों देखता है और वह उसे देख लेगा। सतनाम ने आशंका जताई कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।

घायलों ने घटना की सूचना 112 पर दी, जिसके बाद थाना सिटी-1 की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले एक धार्मिक समागम के दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई थी। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते विवाद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कांग्रेस प्रधान को लेकर Jalandhar से MP Channi और Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा...

कैफे में छात्रा के साथ अभद्रता, युवक ने गला दबाने की कोशिश, देखें CCTV

शामलीः हंगरी प्वाइंट कैफे में छात्रा से अभद्रता के...

दो बच्चों की मां प्रेमी से लिपटी मिली, पति ने किया हंगामा, कहा- इसके साथ ही रहूंगी, देखें Viral Video

वाराणसीः कैंट रेलवे स्टेशन के पास वाराणसी रेलवे स्टेशन...

Punjab News: कांग्रेस प्रधान को लेकर Vijay Inder Singla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

नशे पर Singla ने घेरी डबल इंजन BJP सरकार पटियाला:...

कोर्ट परिसर में वकील को चाकू से हमला कर किया घायल

पानीपतः जिला अदालत परिसर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने...

कांग्रेस प्रधान को लेकर Jalandhar से MP Channi और Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रधान पद से इस्तीफा पार्टी को भेज दिया...

कैफे में छात्रा के साथ अभद्रता, युवक ने गला दबाने की कोशिश, देखें CCTV

शामलीः हंगरी प्वाइंट कैफे में छात्रा से अभद्रता के बाद गला दबाने को प्रयास किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी...

दो बच्चों की मां प्रेमी से लिपटी मिली, पति ने किया हंगामा, कहा- इसके साथ ही रहूंगी, देखें Viral Video

वाराणसीः कैंट रेलवे स्टेशन के पास वाराणसी रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया जब सड़क किनारे दो...

Punjab News: कांग्रेस प्रधान को लेकर Vijay Inder Singla का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

नशे पर Singla ने घेरी डबल इंजन BJP सरकार पटियाला: पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही...