फिरोजपुर: जिले में कस्बा ममदोट के थाना लखो के बेहराम अधीन आते गांव हमद में लोगों ने एक क्ति को नशे बेचते रंगे हाथों काबू किया। इस दौरान व्यक्ति के पास से नशे की पुड़ियां और कंडा भी बरामद किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के सरपंच और अन्य लोगों ने युवक की जेब से नशे की पुड़िया बरामद की। उन्होंने कहा कि कई बार पुलिस को शिकायत की गई है।
View this post on Instagram
आरोप है कि पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति पहले भी नशा बेचता रहा है और कई बार चेतावनी दी चुकी है, लेकिन लापरवाही के कारण आज फिर से गांव में गया। जिसके बाद गांव के लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। लोगों का कहना है कि वह पुलिस प्रशासन को पहले भी नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने के लिए अपील कर चुके है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में आज व्यक्ति को काबू करके उसकी जमकर धुनाई की गई।