.
FirozpurPunjab News: रिश्वत मामले में महिला SHO को अदालत में किया पेश,...

Punjab News: रिश्वत मामले में महिला SHO को अदालत में किया पेश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेबाक अंदाज में नजर आई सुनीता रानी

मोगा: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए कोट ईसे खां थाने की महिला SHO सुनीता रानी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। फिरोजपुर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता की अर्जी पर जाल बिछाकर की है। जिसके बाद रविवार को SHO सुनीता रानी को मोगा में आशिमा शर्मा की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान बेबाक अंदाज में नजर सुनीता रानी दिखी। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार इस मामले की आगे की जांच जारी है।

केस में मदद के बदले मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक,  नूरपुर हकीमा निवासी राजविंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एक मामले में मदद करने की एवज में SHO सुनीता रानी लगातार उनसे पैसों की मांग कर रही थीं। रिश्वत की रकम 50 हजार रुपये तय की गई थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने पूरे मामले से विजिलेंस अधिकारियों को अवगत कराया और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।

महिला इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल
शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर फिरोजपुर विजिलेंस ब्यूरो ने महिला एसएचओ को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। इस ऑपरेशन के लिए विजिलेंस इंस्पेक्टर गगनप्रीत कौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से जैसे ही शिकायतकर्ता ने शनिवार देर शाम तय जगह पर 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि SHO सुनीता रानी को सौंपी, विजिलेंस टीम ने तुरंत दबिश देकर उन्हें काबू कर लिया।

रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद विजिलेंस टीम आरोपी एसएचओ को हिरासत में लेकर सीधे अपने दफ्तर पहुंची। वहां देर रात तक आरोपी अधिकारी से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: अय्याशी का अड्डा बना Company Bagh, विदेशी महिलों ने की मस्ती, Video Viral

जालंधर: शहर के मशहूर कंपनी बाग मे विदेशी महिलाओ...

हरियाणा सरकार ने शुरू की “पेटेंट समर्थन, व्यवसायीकरण एवं नवाचार सुविधा नीति 2026-27”

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया...

Ludhiana News: शहर बना जंगल राज, बाइक सवार बदमाशों ने महिला को सरेराह लूटा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के जनता नगर इलाके में लुटेरों के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में की प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश में आवश्यकता आरोपों की राजनीति की नहीं,...

Punjab News: रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो चालक ने कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

टेंपो चालक पर शराब के नशे में धुत होने का लगा आरोप लुधियानाः जिले के दिल्ली हाईवे पर दादा मोटर्स...

Jalandhar News: अय्याशी का अड्डा बना Company Bagh, विदेशी महिलों ने की मस्ती, Video Viral

जालंधर: शहर के मशहूर कंपनी बाग मे विदेशी महिलाओ द्वारा नियमो की धज्जियां उड़ाने की वीडियो सामने आई है।...

हरियाणा सरकार ने शुरू की “पेटेंट समर्थन, व्यवसायीकरण एवं नवाचार सुविधा नीति 2026-27”

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य में अनुसंधान, तकनीकी प्रगति और नवाचार को सुदृढ़...