कहा- पुलिस कार्रवाई करने के बजाए कर रही खानापूर्ति
फिरोजपुरः जिले में चोरी और कालाबाजारी की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) डीसी ऑफिस के बाहर धरना दे रही है। जानकारी देते राज्य अध्यक्ष बलदेव सिंह जीरा ने बताया कि किसानों के खेतों से लगातार मोटरें चोरी हो रही हैं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद, वे कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाए बस खानापूर्ति कर रहे हैं।
इसके अलावा फिरोजपुर में खाद की कालाबाजारी भी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पराली जलाने की समस्या का समाधान खोजने के बजाय जिला प्रशासन किसानों को जरूरी मशीनरी देने के बजाय उन पर कानूनी केस करने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कई अन्य मांगें भी उठाई हैं। वे इन मुद्दों को लेकर कल से विरोध प्रदर्शन कर रहे है, फिर भी प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उनकी जायज मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो पूरे पंजाब में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।