जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। विभाग के विद्यार्थियों ने जार्विस नाम का एक नया ए.आई आधारित रोबोट बनाया है। यह रोबोट प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और मनीष सचदेवा जो कि विभाग के इंचार्ज है उनके नेतृत्व में बनाया है।
यह रोबोट रेलवे स्टेशनों और बाकी सार्वजनिक जगहों पर लोगों को स्मार्ट सहायता और सेवाएं देगा। इसको नीरव, राहुल, बंधन, प्रिंस, अक्षित और वासू ने प्रिंस मदान, प्रीत कंवल, मनिंदर कौर और नम्रता जो कि ई.सी.ई के लेक्चरर हैं उनके मार्गदर्शन में तैयार किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का इस प्रोजेक्ट के लिए जरुरी मार्गदर्शन और पूरा साथ दिया।
प्रोजेक्ट में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एम्बेडेड सिस्टम, सेंसर, ऑटोमेशन और वॉइस इंटरैक्शन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल हुआ है। जार्विस में कई जरुरी विशेषताएं भी शामिल है। यह रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की मदद करने के साथ-साथ सफाई और सुरक्षा में भी मदद मिल सकती है। इसका सर्विलांस सिस्टम आस-पास की निगराने करने में भी मदद करेगा।
रोबोट यात्रियों को अच्छी सुविधा के लिए ट्रेनों का समय और यात्रा से जुड़ी जानकारी भी दिखा सकता है। इसमें वॉटर लेवल इंडिकेटर दिया गया है जो कि पानी के स्तर की जानकारी देता है। इसका ऑब्जेक्ट अवॉइडेंस सिस्टम सेंसरों की मदद से रास्ते में आने वाली दिक्कतों की पहचान करके टक्कर से बचने में मदद करेगा।
इसके अलावा वॉइस असिस्टेंट के जरिए से यूजर वॉइस कमांड देकर भी जार्विस से आसानी से बात कर पाएंगे और जानकारी जुटा पाएंगे। इस प्रोजेक्ट के जरिए विद्यार्थियों की क्रिएटिविटी और तकनीकी क्षमता के बारे में पता चलता है।
इसके अलावा यह भी पता चलता है कि ई.सी.ई तकनीकों का इस्तेमाल करके वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए स्मार्ट रोबोटिक समाधान बनाए जा सकते हैं। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने मनीष सचदेवा के साथ-साथ पूरी फैकल्टी के सदस्यों और विद्यार्थियों को इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी।
इसके अलावा उन्होंने समाज के लिए उपयोगी और व्यावहारिक प्रोजेक्ट बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों की खोज जारी रखने और समाज के लिए जरुरी समाधान निकालने के लिए भी प्रेरित किया।