.
Haryana Govtप्रदेश के 23 जिलों में सितंबर-अक्टूबर में गांवों, ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों...

प्रदेश के 23 जिलों में सितंबर-अक्टूबर में गांवों, ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों में आयोजित होंगे सेवा सेतु कैंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं को आमजन के घर-द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 जिलों में सितंबर और अक्टूबर 2026 के दौरान व्यापक स्तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार इन कैंपों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

सेवा सेतु कैंपों में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया, पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, बैंक ऋण, सब्सिडी एवं बिजली कनेक्शन से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु कैलेंडर के अनुसार प्रदेश के 23 जिलों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हांसी, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं। कैलेंडर में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, नगर समिति, ब्लॉक तथा गांव स्तर पर अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन द्वारा सेवा सेतु कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन से लेकर संयंत्र की स्थापना तथा संबंधित बिजली कनेक्शन प्रक्रिया तक आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। सेवा सेतु कैंपों का जिला, ब्लॉक, नगर निकाय एवं गांववार विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के दौरान संबंधित क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कैंपों की निर्धारित तिथियां दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

आढ़तिए खरीद प्रणाली का अलग हिस्सा, पंजाब सरकार की समग्र भलाई के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी जिम्मेदारी, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य बद्दी,सचिन बैंसल: सेंट बीर्स...