चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की फसल खरीद प्रणाली में आढ़तिए एक अभिन्न अंग हैं और सरकार उनकी समग्र भलाई के लिए नीतियां बनाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण ही केंद्र सरकार द्वारा आढ़तियों के प्रति क्विंटल कमीशन में 4.74 रुपये की वृद्धि की गई है। पंजाब सरकार हर खरीद सीजन को सफल बनाने के लिए अन्य हितधारकों के साथ मिलकर आढ़तियों द्वारा डाले जाने वाले महत्वपूर्ण योगदान से भली-भांति परिचित है।

एसोसिएशनों द्वारा अपनी विभिन्न मांगें रखी गई जैसे कि ई.पी.एफ. अधिकारियों के पास पड़ी 55 करोड़ रुपये की राशि को जारी करवाना और भविष्य में ई.पी.एफ. की कटौती न की जाना क्योंकि मजदूर हर सीजन में अस्थायी आधार पर रखे जाते हैं, रात के समय कंबाइनों के न चलने संबंधी नियमों को सख्ती से लागू करना, पंजाब की मंडियों में दूसरे राज्यों से धान की बिक्री को रोकना सुनिश्चित करना, आने वाले धान की खरीद सीजन के मद्देनजर स्टोरेज स्थान बनाने के लिए राज्य में पहले से स्टोर किए गए अनाज की तेजी से राज्य से बाहर ढुलाई सुनिश्चित करना।