.
Haryana Govtयमुनानगर के राजकीय महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

यमुनानगर के राजकीय महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राष्ट्रीय सेवा व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ एनएसएस व एबीवीपी के संयुक्त तत्वाधान में यमुनानगर में राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और रक्तदान शिविर के आयोजको का धन्यवाद किया।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति बहुत पुरानी है, और अनेक भाषाएं हमारी संस्कृति से ही जुड़ी है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और भाषाएं हमारी पहचान, परंपरा और गौरव का अभिन्न हिस्सा हैं। भारत की सांस्कृतिक विविधता और अलग-अलग भाषाएं देश की एकता को और मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार, इतिहास और परंपराओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। देश व प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में हुए बदलाव के कारण सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत देश व प्रदेश में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रबुद्ध सम्मेलन, हेल्थ चेकअप, मैराथन इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं और ये सभी कार्यक्रम हमें सेवा भाव राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यों की ओर आकर्षित करते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया...

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके अदालत का 4...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’ लगातार जारी है। इसी अभियान के...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया जायजा बद्दी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वीरवार को...