.
Punjab Govtविधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही...

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही पंजाब सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामाजिक सुरक्षा को जनकल्याण की नींव मानते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश की कोई भी जरूरतमंद महिला अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विधवा और निराश्रित महिलाओं को केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास से भरपूर जीवन जीने का अवसर प्रदान करना भी सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक करीब 624 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिससे 7 लाख से अधिक महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता का लाभ मिल रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजना की जानकारी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सेवा केंद्रों, पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों और अन्य फील्ड स्टाफ के सहयोग से हर योग्य महिला की पहचान करके उसे योजना से जोड़ा जाए।

अंत में डॉ. बलजीत कौर ने सभी योग्य महिलाओं और उनके परिवारों से अपील की कि वे अपने नजदीकी जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय, सेवा केंद्र या संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क करके योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें और पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और सत्यप्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिचय-26 : Discover Thyself’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मकता

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-26...

यमुनानगर के राजकीय महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

चंडीगढ़: राष्ट्रीय सेवा व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के...

Punjab News: बाइक सवार तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो हेरोइन बरामद

फिरोजपुरः जिले भर में चलाए गये ड्रग्स के खिलाफ...

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया NSS दिवस

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय...

CM Saini ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता और सत्यप्रकाश गर्ग की पत्नी के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. ऋषि पाल मथाना के...

परिचय-26 : Discover Thyself’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मकता

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय-26 : Discover Thyself’ के तहत MBA एवं MCA विद्यार्थियों के...

यमुनानगर के राजकीय महाविद्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

चंडीगढ़: राष्ट्रीय सेवा व राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ एनएसएस व एबीवीपी के संयुक्त तत्वाधान में यमुनानगर में...

Punjab News: बाइक सवार तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो हेरोइन बरामद

फिरोजपुरः जिले भर में चलाए गये ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत CIA स्टाफ ने मोटरसाइकिल सवार तीन ड्रग...