.
Punjab Govtकृषि मंत्री ने रबी फसलों संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

कृषि मंत्री ने रबी फसलों संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सूबे के किसानों ने चल रहे खरीफ सीज़न के दौरान अब तक 16,227 फसली अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें खरीदी हैं। इस बदलाव में सहृदय सहयोग देते हुए पंजाब सरकार ने सूबे भर में 10,000 से अधिक सीआरएम मशीनों की खरीद करने वाले किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है।

बैठक के दौरान गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) अनुराग वर्मा के साथ, आगामी रबी बिजाई सीजन के लिए विभाग की तैयारियों का जायज़ा लिया। पर्यावरण-पक्षी कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सीआरएम मशीनों की खरीद के लिए व्यक्तिगत तौर पर किसानों को 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटरों (सीएचसी), एफपीओज़, सहकारी सभाओं तथा ग्राम पंचायतों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

किसान समुदाय से फसलों के अवशेष जलाने से परहेज़ करने की अपील करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसानों से पर्यावरण की रक्षा, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को सुरक्षित रखने तथा कृषि की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सीआरएम मशीनों का उपयोग करके वैज्ञानिक अवशेष प्रबंधन अपनाने की अपील की।

कृषि मंत्री को जानकारी दी गई कि सूबे के पास सीज़न के लिए 3.92 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया और 5 लाख मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। कृषि विभाग के निदेशक गुरजीत सिंह बराड़ ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि विभाग द्वारा रबी सीज़न के लिए खादों की समय पर और निर्विघ्न आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के पास यह मामला सक्रिय रूप से उठाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया...

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके अदालत का 4...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’ लगातार जारी है। इसी अभियान के...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया जायजा बद्दी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वीरवार को...