.
Unaअटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया NSS...

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया NSS दिवस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई द्वारा NSS दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें प्रो. रेखा शर्मा, प्राचार्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंच का संचालन स्वयंसेवी दिव्यांशु शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद NSS गीत प्रस्तुत किया गया तथा स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं समाज सेवा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रो. रेखा शर्मा ने अपने संबोधन में  NSS के आदर्श वाक्य “मैं नहीं, आप” को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा मुख्य अतिथि, NSS समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के साथ सामूहिक छायाचित्र लिया गया।

समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी, प्रोफेसर अनिल शर्मा प्रोफेसर नंदलाल,  डॉ. विनोद कुमार, डॉ रंजू बनोटा, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. श्रुति कुमारी, प्रो. कमलेश कुमार , प्रोफेसर संजय शर्मा, एवं प्रो. मुकेश कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया...

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता: Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने वीरवार को हिसार...

विश्व मानक दिवस के अवसर पर बद्दी में BIS का MSME उद्योग सम्मेलन आयोजित

बद्दी,सचिन बैंसल: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के परवाणू शाखा कार्यालय की ओर से विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर...

Jalandhar News: You Tuber Money Shoker के Firing की वीडियो सामने

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके अदालत का 4...

मान सरकार के ‘मिशन रोजगार’ में Punjab Police को मिलेगा बल

ASI के 450 पदों पर जल्द होगी भर्तियां चंडीगढ़: पंजाब सरकार का ‘मिशन रोजगार’ लगातार जारी है। इसी अभियान के...

CSE टीम ने बरोटीवाला स्कूल का किया निरीक्षण

ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत पर्यावरणीय गतिविधियों का लिया जायजा बद्दी,सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वीरवार को...