चंडीगढ़: पंजाब राज्य खाद्य आयोग ने अपने संस्थापक सदस्यों में से एक, कैप्टन पी.एस. शेरगिल, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुख और अफसोस प्रकट किया है विजय दत्त, सदस्य और चेयरमैन (अतिरिक्त चार्ज), सदस्यों चेतन धालीवाल और जसवीर सिंह सेखों ने कैप्टन शेरगिल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन पी.एस. शेरगिल ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग की स्थापना और मजबूती में अहम भूमिका निभाई और आयोग को आगे बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उनकी समर्पित सेवाओं और योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।