.
LudhianaPunjab News: छत पर लेटे युवक की गर्दन में लगी गोली, आरोप-...

Punjab News: छत पर लेटे युवक की गर्दन में लगी गोली, आरोप- रंजिश को लेकर चलाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ज्ञान चंद नगर लोहारा रोड इलाके में यहां एसके अग्रवाल फैब्रिक फैक्टरी में काम करने वाले एक वर्कर को छत पर सोते समय गोली लग गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल कन्हैया मौर्य ने अस्पताल से पूरी घटना बयां की है। कन्हैया ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह रोटी खाने के बाद अपनी छत पर सोने गया था। उसने छत पर अपना मंजा और कूलर लगाया हुआ था। जैसे ही वह बिस्तर पर लेटने लगा अचानक पटाखे जैसी जोर की आवाज आई और उसकी गर्दन के पास कुछ जोर से आकर लगा।

शुरुआत में कन्हैया को लगा कि शायद छत से कोई पत्थर उसके ऊपर गिरा है। लेकिन जब वह नीचे अपने परिवार वालों के पास आया तो घरवाले खून देखकर सन्न रह गए। घरवालों ने बताया कि उसकी गर्दन से खून बह रहा है और उसे गोली लगी है। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जब परिवार ने छत पर जाकर चेक किया तो वहां से एक गोली (बुलेट) भी बरामद हुई।

कन्हैया और उसके परिवार का आरोप है कि यह गोली उनके घर के ठीक पीछे रहने वाले एक युवक ने चलाई है। कन्हैया के मुताबिक उस आरोपी युवक के पास एक पिस्तौल है और यार-दोस्तों की किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। हमे शक है कि ये गोली उसने ही चली है।

अस्पताल में कन्हैया का इलाज कर रहे डॉ. शिवम कुमार ने बताया कि रात के समय यह मामला उनके पास आया था और परिवार वाले वह गोली भी साथ लाए थे जो उन्हें छत पर मिली थी। डॉक्टर के मुताबिक मरीज का एक्स-रे करवा लिया है ताकि यह देखा जा सके कि गोली का कोई हिस्सा शरीर के अंदर तो नहीं रह गया है। एक्स-रे रिपोर्ट के हिसाब से शरीर के अंदर गोली नहीं मिली है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है और उसे जरूरी इंजेक्शन व फ्लूइड्स दे दिए गए हैं।

इस मामले की शिकायत थाना डाबा पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिस की गहन जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि यह कोई एक्सीडेंटल फायर था जो गलती से कन्हैया को लग गया या फिर पूरी प्लानिंग के साथ जान से मारने की नीयत से ही गोली चलाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान)...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके...

Punjab News: आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवती को बालों से पकड़ खींचा, मारे थप्पड़, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में धार्मिक समागम में आए युवक-युवतियों के...

Punjab News: भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्राः लाहौरी गेट से हॉल गेट तक निकाला मार्च, देखें वीडियो

अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी की नशामुक्त पंजाब यात्रा (अभियान) अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई है। लाहौरी गेट...

9 साल छोटी दुल्हन से शादी करेगा गैंगस्टर ढिल्ला, झज्जर में आज फेरे, देखें वीडियो

झज्जरः हरियाणा के झज्जर में आज गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला (45) की कंबोडिया की युवती से शादी होगी। वीरवार सुबह...

Punjab News: GMADA ऑफिस के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) मुख्यालय पर 42 घंटे से चल रही ईडी की रेड को लेकर...

दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या अब फिर से CJP संस्थापक करेंगे आंदोलन?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि...