नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी अब कुछ बड़ा करने वाली है। जब से एसआईआर को लेकर खुलासा हुआ है उसके बाद से ही सीजेपी के फाउंडर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। गुरुवार को सीजेपी ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का भी ऐलान किया था। अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अभिजीत दीपके दिल्ली भी रवाना हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
दीपके के अलावा इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव दास और आशुतोष रांका भी शामिल होंगे। वो भी अपने सभी काम छोड़कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दीपके ने दिल्ली रवाना होने के लिए एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देर रात दीपके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने यह लिा था कि – ‘महाराष्ट्र और गुजरात के बॉर्डर पर था परंतु अब दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने के लिए वापिस जा रहा हूं लेकिन ज्ञानेश भाई तुम तो इस भाग-दौड़ के लायक हो’।
Was on the border of Maharashtra and Gujarat but now heading back to catch a flight to Delhi (6hr drive).
But Gyanesh, you’re totally worth the hustle bro… https://t.co/4H6yXVvYsX pic.twitter.com/pjBjJhkxOm
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 23, 2026
दिल्ली में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीते दिन आशुतोष रांका ने एक पोस्ट भी शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा था कि – ‘चुनाव आयोग की विश्वसनीयता से जुड़ी हाल की घटनाओं को देखते हुए अब अभिजीत दीपके, सौरव दास और मैंने अपने सभी पहले से तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और हम तुरंत दिल्ली में जा रहे हैं। हम कल दोपहर को 12 बजे एक जरुरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ज्ञानेश भाई अब आपका काम हो गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदल गया है। सीजेपी की जानकारी के अनुसार, अब प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर को 2 बजे होगी। इसमें सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका मीडिया के साथ बात करने वाले हैं’।
ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर जताई आपत्ति
In lieu of the recent events concerning the integrity of the ECI @abhijeet_dipke @SauravDassss and I have cancelled our prior commitments and will be immediately heading to Delhi.
We will be holding an important press conference tomorrow at 12PM.
Gyanesh bro, it’s done bro.
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) September 23, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर में एकतरफा फैसला लेने के आरोप लगे हैं। पिछले 10 महीनों में 14 बार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के फैसलों पर भी आपत्ति जताई है पर उनकी आपत्तियां नजरअंदाज की जा रही है। वहीं जब से यह रिपोर्ट सामने आई है विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
इस रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने सफाई भी दी है। एक अधिकारी का कहना है कि चुनाव आयोग के सभी फैसले जिसमें एसआईआर के फैसले भी शामिल हैं। सर्वसम्मति से और दोनों चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त की मंजूरी से लिए गए हैं।